air filter Kya hai ? क्या आप जानते हो air filter क्या होता है और इसके आपकी गाडी में होने से क्या फायदा है और ना होने से क्या नुक्सान हो सकता है , जिनके पास गाडी है उनके लिए air filter kya है यह जानना बहुत जरुरी होता है
कार , बस , बाइक , ट्रक में सभी में air filter लगा होता है और समय समय पर साफ़ करवाना पड़ता है और बदलवाना पड़ता है कोनसे कोनसे होते है air फ़िल्टर
दो प्रकार के air filter
1 . गते वाला
यह air फ़िल्टर गते वाला होता है इस air फ़िल्टर का इस्तेमाल नयी बाइक में जादा किया जा रहा है इसे साफ़ करने के लिए आपको हवा के प्रेसर की आवश्यकता होती है , जिसे इसके डस्ट को बाहर निकाला जाता है
2 . रुई , कॉटन वाला , कपडे वाला
यह air filter रुई जेसा होता है और इसका इस्तेमाल पुरानी बाइक में बहुत किया गया है और इसे petrol या diesel के साथ धो कर साफ़ किया जाता है और इसे हर बार नहीं बदला जाता
air filter क्या होता है ? (How air filter works)
air फ़िल्टर का काम होता है , यह अच्छे वाली air को छानकर इंजन तक पाहुचाता है जिसे इंजन को सही काम करने में सहायता मिलती है |
उधारण से जानिये
मान लीजिये आपके एक साइड इंजन है दुसरे साइड गन्दी और अच्छी हवा और बीच में air filter है , तो जब अच्छी और गन्दी हवा air फ़िल्टर के अन्दर जाती है तो air फ़िल्टर सिर्फ अच्छी हवा को ही इंजन तक पहुचाता है और गन्दी हवा को रोक लेता है व्ही यही air फ़िल्टर का काम होता है
क्यों जरुरी होता है air फ़िल्टर गाडी में (Importance of changing air filter car)
आपने देखा ही होगा की बहुत जादा गाडिया , फैक्ट्री , धुल मिटी के कारण बहुत जादा प्रदुषण बढ़ गया है जो बहुत नुकसान दायक होता है अगर बाइक में air फ़िल्टर नहीं लगाया जायेगा तो यह गन्दी हवा शिधा इंजन के अन्दर जायेगी |
जिसके कारण आपका इंजन खराब हो सकता है और बहुत जल्दी रिपेयर करवाना पड़ता है इसलिए गाड़ी में air फ़िल्टर जरुरी है ताकि वह अच्छी हवा को छानकर इंजन के अन्दर भेज सके
air filter खराब होने से होने वाले नुक्सान (air filter bad symptoms)
अगर आपकी बाइक में air फ़िल्टर खराब हो गया है या बहुत गन्दा हो गया है तो इसके कारण आपको नुक्सान हो सकता है यह गन्दा air फ़िल्टर आपके इंजन को खराब कर सकता है जानिये क्या नुक्सान हो सकते है आपको air फ़िल्टर की वजह से –
1 . माइलेज कम हो जाती है
अगर आपकी बाइक का air filter खराब है तो सबसे पहला नुक्सान होता है petrol की खपत जादा होना , बाइक हो या कार माइलेज बिलकुल कम हो जायेगी |
1 लीटर petrol में 20 या 30 किलोमीटर ही चलेगी , माइलेज में आधा फर्क पडेगा , इसलिए air फ़िल्टर को साफ़ करवाए या बदलाव दे जिसे आपकी बाइक की माइलेज सही रहे |
2 . इंजन आयल को खराब करती है
एयर फ़िल्टर के खराब होने से सबसे पहले इंजन आयल पर असर पड़ता है और इंजन आयल खराब हो जाता है , एयर फ़िल्टर जब खराब हो जाता है तब उसमे से इंजन में अच्छी और गन्दी हवा दोनों ही जाति है |
और गन्दी हवा इंजन के अन्दर जाकर इंजन आयल को गाढ़ा करती है जिसकी वजह से इंजन के पार्ट्स सही से काम नहीं करते और जल्दी खराब होने लगते है इसलिए एयर फ़िल्टर को साफ करवाए |
3 . pickup कम हो जाती है
अगर आपकी बाइक में एयर फ़िल्टर खराब हो जाता है तो आपकी बाइक की pickup बिलकुल कम हो जायेगी क्युकी एयर फ़िल्टर में बहुत सारे मिटी के दाने होते है छोटे छोटे और जब वो इंजन के अन्दर जाता है |
तो पिस्टन सही से काम नहीं करता जिसके कारण pickup कम हो जाती है और बाइक स्पीड ही नहीं पकड़ती इसलिए जरुरी होता है बाइक का एयर फ़िल्टर साफ़ करवाना |
4 . इंजन में साउंड की समस्या को बढाता है
बहुत से लोगो का कहना होता है की उनके इंजन से आवाज आती है जेसे टाइमिंग चेन की तो यह समस्या भी एयर फ़िल्टर की वजह से उत्पन हो जाती है |
क्युकी एयर फ़िल्टर के डस्ट की वजह से इंजन आयल गाढ़ा हो जाता है जिसे इंजन के पार्ट्स काम नहीं करते अछे से और सबसे पहले इंजन में आवाज आती है टाइमिंग चेन की और आप सोचते हो की यह चलकर खराब हो गयी है |
ये सारे नुक्सान आपको हो सकते है एयर फ़िल्टर की वजह से |
कैसे बदले एयर फ़िल्टर splendor का (when to change air filter in bike)
1 . आपको सबसे पहले साइड पेनेल खोलना है फ़िल्टर साइड का |
2 . उसके बाद आपको 5 या 6 पेंच पेचकस वाले खोलने है |
3 . जब सारे पेंच खुल जाए तो कवर उतार लीजिये और एयर फ़िल्टर को बाहर निकाल ले |
4 . फ़िल्टर निकाल लेने के बाद एयर फ़िल्टर को बदलकर बॉक्स को लगाकर पेंच लगा दे , फ़िल्टर चेंज हो जाएगा |
कितने हजार किलोमीटर पर बदलना चाहिए एयर फ़िल्टर
आप 3 या 4 सर्विस के बाद एयर फ़िल्टर को बदलवा सकते है और हर 1200 किलोमीटर पर एयर फ़िल्टर को साफ़ करवाना पड़ता है तभी आपकी बाइक में कोई समस्या नहीं होगी और माइलेज भी सही देगी आपकी बाइक |
नोट :
जब भी आप बाइक की सर्विस करवाने जाये तो आपको यह पता होना चाहिए की आपने पहला एयर फ़िल्टर कब बदलवाया था क्युकी कई बार मकेनिक पेसो के चक्र में अच्छा एयर फ़िल्टर भी बदल देते है , फिर चाहे आपका एयर फ़िल्टर ठीक भी हो इसलिए ध्यान रखे और जब एयर फ़िल्टर बदलवाए तो मीटर रीडिंग नोट कर ले |
air filter price list car and bike (air filter for bike price)
यह बाइक के नाम है और air filter price listहै आपको इस रेंज में इन बाइको के air फ़िल्टर मिल जायेगे |
air filter |
air filter for bike price |
splendor | 100 |
activa | 150 |
discover | 80 |
pulsar | 80 |
platina | 60 |
hf deluxe | 150 |
tvs sport | 100 |
tvs Jupiter | 150 |
tvs apache | 200 |
hero pleasure | 130 |
hero mesetro | 180 |
super splendor | 100 |
ct 100 | 50 |
Honda cd 100 | 80 |
honda shine | 120 |
honda dream | 160 |
bult | 150 |
yamha r15 | 200 |
crux | 80 |
fz | 150 |
honda cbr | 250 |
2 . कार air फ़िल्टर prise लिस्ट (air filter price for car)
यह कार के air फ़िल्टर और price है इन price लिस्ट के अनुसार आपको air फ़िल्टर मिल जायेगे |
air filter car | car air filter price list |
alto | 160 |
wegnor | 170 |
swift | 300 |
Ritz | 300 |
brezza | 250 |
Maruti 800 | 80 |
ignis | 150 |
swift petrol | 250 |
Zen | 160 |
esteem | 150 |
Verna | 350 |
i 20 | 350 |
i10 | 200 |
creta | 300 |
elantra | 150 |
Innova | 250 |
Etios | 250 |
corolla | 300 |
Scorpio | 300 |
bolero | 250 |
ford Fogo | 160 |
Tata indigo | 150 |
Tata safari | 250 |
जानिये कुछ सवालों के जवाब
Q . कितने किलोमीटर पर एयर फ़िल्टर चेंज करे ?
ans . 1200 किलोमीटर पर साफ़ करवाए और 4 सर्विस के बाद बदलवा देना चाहिए |
Q . कितने का होत्ता है एयर फ़िल्टर ?
ans . आपको बाइक का एयर फ़िल्टर 200 से 250 रूपये तक एयर फ़िल्टर मिल जाता है |
Q . क्या एयर फ़िल्टर के खराब होने की वजह से इंजन में नुक्सान होता है ?
ans . हां इंजन में साउंड की समस्या हो सकती है और इंजन आयल खराब हो जाते है |
Q . एयर फ़िल्टर क्या होता है ?
ans . एयर फ़िल्टर गन्दी हवा व् डस्ट को इंजन के अन्दर जाने से रोकता है और यह गते का होता है |