what is car blower motor आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे सभी कार में blower motor लगी होती है जो car के ac system के अन्दर बॉक्स में लगी होती है

blower motor ac के लिए बहुत जरुरी है क्युकी यह हवा को अन्दर भेजने का कार्य करता है आप जब car का ac on करते है और blower motor के button को नंबर एक या 2 पर करते है तो blower motor चालु होती है

अगर आप ac को on किए बिना blower motor को चालु करते है तो भी यह आसानी से on हो जाती है बहुत से व्यक्ति एसे है जिनको blower motor के बारे में पता नहीं होता है

आपने देखा होगा जब आप ac को on करते है तो कई बार blower motor से आवाज आती है एसा लगता है जैसे किसी पंखे का bearing खराब हो गया हो परन्तु एसा नहीं होता है

इन समस्या को देखते हुए आज हम आपको blower motor के बारे में बताएगे जिसे आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिले और आप समय पर इसे चेक करवाए

car blower motor क्या है (what is blower motor in hindi)

what is car blower motor

blower motor ac के बॉक्स में लगी होती है निचे की तरफ और इस motor के उपर एक सफ़ेद या काले रंग का पंखा लगा होता है जो हवा को एक ही दिशा में भेजने का कार्य करता है

इस पंखे का अकार इस तरह बना होता है की यह हवा को सिर्फ आगे ac फ़िल्टर में ही भेजती है जिसे वह हवा साफ़ होकर आगे cooling coil में जाती है

blower motor में 3 बोल्ड लगे होते है और निचे की तरफ एक connector लगा होता है जो मुख्या 2 wire का होता है जैसे ही हम blower motor के button को 1 या 2 number पर करते है blower motor on हो जाती है

blower motor काम कैसे करती है (how does blower motor work in hindi)

जैसा की आपको बताया है की blower motor ac box में लगी होती है और जब हम ac को on करते है तो बाहर से हवा सबसे पहले blower motor में आती है

जब हवा blower motor में आती है तो blower motor ac on करते ही घुमती है और हवा को एक दिशा में लेकर ac फ़िल्टर में भेज देती है

जब blower motor ac फ़िल्टर में हवा को भेजती है तो उस हवा में मिटी के छोटे छोटे कण भी जाते है ac फ़िल्टर मिटी के उन सभी कणों को रोककर साफ़ हवा को आगे भेजता है

वेसे तो blower motor एक छोटा सा पार्ट है परन्तु अगर यह कार्य करना बंद कर देता है या खराब हो जाता है तो आपको ac बंद हो जाता है और ac कुलिंग नहीं करता है

blower motor को कैसे खोले (how to open blower motor in hindi)

आपको हर सर्विस पर ac फ़िल्टर और blower motor को चेक करवाना चाहिए इसके लिए आपको blower motor को खोलना होता है इसलिए आज हम आपको कुछ ही step में blower motor कैसे खोलते है इसकी जानकारी देंगे

step . 1

आपको सबसे पहले अपनी कार का left side का door खोलना है आगे वाला उसके बाद आपको डैशबोर्ड में बॉक्स देखने को मिलेगा जिसमे आप सामान रखते है उसको निकाल लेना है

step . 2

blower motor को कैसे खोले

सामान वाला बॉक्स निकाल देने के बाद आपको ac का पूरा बॉक्स दिखाई देगा काले रंग में उस box के निचे blower motor लगी होती है

step . 3

आपको blower motor के निचे एक connector देखने को मिलेगा आपको उस connector में लगे लॉक को दबाना है और connector को blower motor से निकाल लेना है

step . 4

उसके बाद आपको blower motor में तीन 8 नंबर के बोल्ड देखने को मिलेगे आपको एक एक करके बोल्ड को खोलना है जब तीनो बोल्ड खुल जाएगे तो blower motor को निचे की तरफ करो motor खुल जाएगी

step . 5

blower motor खुल जाने के बाद आप इसे साफ़ करे और इसे लगाने में भी आपको कोई समस्या नहीं होगी क्युकी यह गलत नहीं लग सकती है इसमें एक कट होता है blower motor उस कट के अनुसार ही लगती है

सभी कार की blower motor अलग अलग तरीके से खुलती है हमने जो तरीका बताया है इसे तरीके से आप alto new , swift , i 10 आदि कार की blower motor खोल सकते है

blower motor आवाज क्यों करती है (why does blower motor make noise in hindi)

आपने बहुत सी कार में देखा होगा की जैसे ही ac on करते है और blower motor चलती है तो ac के box में से बहुत ज्यादा साउंड आने लगता है एसा लगता है जैसे कोई पार्ट खराब हो गया हो पर एसा नहीं है यह आवाज blower मोटर से आती है जानते है इसके कारण

(1) . blower motor में डस्ट होने के कारण

blower motor में आवाज का सबसे पहला कारण होता है डस्ट जब आप ac फ़िल्टर को साफ़ नहीं करवाते है न बदलवाते है तो उसमे डस्ट जमा होने लगती है

और कई बार चूहे पनी या कागज़ को लेकर blower motor में छोड़ देते है जिसके कारण जब blower motor चलती है तो उस डस्ट के कारण आवाज करती है इसके लिए blower motor को साफ करे

(2) . blower motor का bearing खराब होने के कारण

blower motor के आवाज करने का दूसरा कारण है blower motor के bearing का खराब हो जाना जब bearing खराब होता है तो blower motor के चलने पर बहुत ज्यादा आवाज करने लगता है

इस कारण ही blower motor आवाज करती है इसके लिए आपको blower motor को खोलना होगा और उसके bearing को बदलवाना होगा तभी आवाज बंद होगी

निष्कर्ष

आशा करते है की आपको what is car blower motor इसके बारे में पता चल गया होगा और इसे जुडी कुछ जानकारी भी मिल गई होगी इसके साथ ही अगर आपको blower motor से जुडी कोई समस्या है तो आप हमे comment करे हम आपकी पूरी मदत करेगे अगर आपको ac system के बारे में कुछ समस्या है तो आप हमारे दुसरे artical पढ़ सकते है

related topic

कार ac कंप्रेसर ट्रिप क्यों मारता है | 6 car ac compressure problem

कार का ac कैसे काम करता है | Working principle of car air conditioning system in hindi

जानिए कुछ सवालों के जवाब

Q . blower motor को कब साफ़ करवाना चाहिए ?

ans . जब आप अपनी कार की सर्विस करवाते है तो आपको blower motor को साफ़ करवाना चाहिए |

Q . क्या हर सर्विस पर ac filter को बदलवाना सही होता है ?

ans . हाँ , आप हर सर्विस पर ac filter को बदलवा दे इसे आपकी ac की कुलिंग सही रहेगी |